भूत बंगला- कोरी बकवास

भूत बंगला 2026 

द्वारा 

प्रियदर्शन  




परेश रावल का काम संडास बोले नहीं चल सकता। राजपाल यादव तमाचे पे तमाचे न खाए तो काहे की अदाकारी हुई। अक्षय कुमार ओय, अबे, ओय, ओय, साले, दूंगा न चिल्लाए तो काहे का अक्षय कुमार। ये क्या फिल्में बनाता है प्रियदर्शन? मस्तिष्क का तनिक भी प्रयोग हो जाए तो काहे की प्रियदर्शन की फिल्म? वास्तव में बहुत अझेल चलचित्र बनाया है प्रियदर्शन ने! परेश रावल बार-बार पिछवाड़ा सिकवा रहा है। कर्ज के तले दबा राजपाल यादव बारम्बार चांटे खा रहा है। एक बार खुल के अक्षय को रसीद भी देता है। जिस्सू सेनगुप्ता अक्षय कुमार का बाप बना है, पर अधिक कसा हुआ लग रहा है। राजपाल की आखों में अब हार दिखती है। कहानी की बात मत कीजिए। लोककथाओं और भूत-प्रेतों के नाम पर कुछ भी चल रहा है । वामिका गब्बी का रोल साट मिनट से कम है। फिल्म चलती ही जाती है, समाप्त ही नहीं होती। मनोज जोशी तमाचे खाने के लिए ही आया है। जाकिर हुसैन भला आदमी बनकर स्वयं को छल रहा है। असरानी भी है पर क्यूँ पता नहीं। तब्बू बुढ़ापे में युवा बंकर उपहास उड़वाने आई है। मिथिला पालकर का कोई रोल नहीं है। भूत बांग्ला टोटल बकवास है। यही इस फिल्म का मजबूत पक्ष है कि वह कुछ भी होने का दिखावा नहीं करती।




#bhootbangla #netflix #akshayekumar #pareshrawal #rajpalyadav #wamiqgabbi #priyadarshan

Comments