Muzaffarnagar Baqi Hai- A Bid To Malign Hindus

मुजफ्फरनगर बाक़ी है
by
नकुल सिंह साहनी 


मुसलमानों की तो गलती ही कुछ नहीं थी । वे तो मेमनों की तरह निरीह हैं । सारा उत्पात गरम दिमाग वाले जाटों ने मचाया । और उन्हे भड़काया गुज्जर नेता हुकुम सिंह और ठाकुर संगीत सोम ने । वरना तो जाट और मुसलमान दशकों से भाईचारे से  रह रहे थे  । कुल मिलाकर बात इतनी सी कहने की कोशिश है कि मिलिटेंट हिन्दू संगठनों और भाजपा ने गहरी साजिश रच कर मुजफ्फरनगर और शामली में दंगे करवाए और वोटों की बढ़िया फसल काटी ।
नकुल साहनी का यह नेरेटिव लेफ्ट-लिब्रल विचारधारा से मेल खाता है । इसमे दलित और मुसलमानों को नैचुरल एलाय माना जाता है । मुस्लिम पिछड़ेपन के लिए दोषी आज़ाद हिंदुस्तान की विभिन्न सरकारें ही हैं । जाटों के साथ भी मुसलमानों के अच्छे रिश्ते रहे हैं । पश्चिम उत्तर प्रदेश में दोनों समूह भारतीय किसान यूनियन के  झंडे तले मिलकर ही गन्ना मिलों पर वसूली के दबाव बना पाते थे । दंगों ने सब कुछ छिन्न –भिन्न कर दिया ।
वृत्तचित्र में पूरी कोशिश की गयी है किसी भी तरह से मोदी ,वीएचपी ,आरएसएस और बजरंग दल को दंगों से जोड़ने की । समाजवादी पार्टी की सरकार को भी जिम्मेदार माना गया है । बीएसपी को दलित और मुसलमानों का सच्चा हितेशी दिखाया गया है । हिन्दू धर्म को छक कर गलियाँ दी गई हैं ।
मुजफ्फरनगर बाक़ी है जनवरी 2015 में रिलीज़ हुई थी । उसके बाद विधान सभा चुनावों में भी बीजेपी ने ज़बरदस्त विजय दर्ज की । तब तो दंगे नहीं थे । या फिर शायद तब तक सारे हिन्दू बिगड़ चुके थे ?

Comments